हर इंसान की हेल्थ आईडी का लेखा जोखा एक अच्छी पहल!
हर इंसान की हेल्थ आईडी का लेखा जोखा एक अच्छी पहल ! स्वतंत्रता के बाद देश की सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरे ? हम इस मामले में आत्मनिर्भर नहीं थे: विदेशो से अनाज मंगाना पडता था सूखे की मार से कई राज्यों में लोग दाने दाने के लिये तरसते थे::कुछ ऐसी ही स्थिति करोना के बाद इस वर्ष बनी . लाक डाउन और अन्य कई तरीके से इस महामारी को रोकने के लिये स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता बनती जा रही है: चीन के साथ हमारा संबन्ध् बिगडा हुआ है चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर दिया गया है तथा आयात भी बंद है ऐसे में आज हमें हर मामले में आत्मनिर्भर होना ही होगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इस बात का जिक्र किया है: आज जब हम सिर्फ भारत ही नहीं , दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं तब आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं , हमारी क्षमता , हमारी Creativity हमारी skills को बढ़ाना भी है . प्रधानमंत्री ने पूरे देश के लिये नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान किया:इस योजना के तहत हर देशवासी को हेल्थ आईड...